Tuesday, December 4, 2018

एक और महिला ने दर्ज कराई अरमान कोहली खिलाफ FIR

अरमान कोहली के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। स्पॉटबॉय की एक खबर के मुताबिक, नादिया अली नाम की एक महिला ने अरमान, उसके दोस्त दिलीप राजपूत और उसके नौकर नितिन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। नादिया स्पॉटवॉय को बताया कि अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए थे और अब वे उसे देने से इनकार कर रहे हैं। जब मैंने अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और फिजिकली हर्ट भी किया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही अरमान की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी, जिसके बाद अरमान को जेल जाना पड़ा था।

IPC की धारा 509 के तहत दर्ज की गई है FIR
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
नादिया कुछ समय पहले अरमान के साथ विदेश दौरे पर भी गई थीं। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अरमान नशे में डूबे हुए हैं और गाना गुनगुना रहे हैं। नादिया भी उन्हीं के बगल में एक ही सोफे पर बैठी हुई दिख रही हैं। वर्सोवा थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रजिंदर बडगुजर ने नादिया की तरफ से दर्ज कराई गई FIR की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नादिया ने अरमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। हम अभी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं, सही समय आने पर हम अरमान से बात करेंगे।

तनीषा मुखर्जी ने मारा था चाटा
बिग बॉस 7 के दौरान अरमान और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। शो के बाद भी दोनों कई आयोजनों में साथ नजर आए। सालभर के रिलेशन के दौरान अरमान और तनीषा का तीन बार झगड़ा हुआ था। अरमान तनीषा पर खूब हाथ उठाते थे। तीसरी बार जब अरमान ने तनीशा पर हाथ उठाया तो उन्होंने भी पलटकर तमाचा जड़ दिया और फिर अलग हो गईं। अरमान, एक्ट्रेस तान्या सिंह भी रिलेशन में रह चुके हैं। तान्या से रिलेशन के दौरान ही अरमान ने तनीषा के साथ नजदीकियां बढ़ी थीं। इस बात को लेकर तान्या के साथ उनका झगड़ा भी हुआ था।

इनके साथ भी हुआ था अरमान का विवाद
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबिताजी उर्फ मुनमुन दत्ता का भी अफेयर अरमान के साथ रह चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके चलते अरमान को फाइन भरना पड़ा था।
बिग बॉस के सातवें सीजन की प्रतिभागी सोफिया हयात ने घर से बाहर निकलने के बाद अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लोनावाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस एफआईआर में उन्होंने अरमान पर मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया था। सोफिया की शिकायत के बाद अरमान को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में अरमान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
अरमान और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें किसी से छुपी नहीं है। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थे। अरमान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। इसी वजह से आयशा ने बड़े बजट तक की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन अरमान ने आयशा को धोखा दे दिया। अरमान से मिले धोखे के बाद आयशा का करियर भी ढलान पर आ गया।
फ्लॉप रहा है अरमान का फिल्मी करियर
अरमान ने 1992 में आई फिल्म विरोधी से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे दुश्मन जमाना, अनाम, कोयल, कोहरा, औलाद के दुश्मन, जुआरी, वीर, कहर, दुश्मनी जैसी फिल्मों में नजर आए। बावजूद इसके वे अपनी पहचान नहीं बना पाए।

एक साथ 559 लोगों ने OnePlus 6T फोन अनबॉक्स कर बनाया गिनीज रिकॉर्ड

नेवर सैटल' टैगलाइन के साथ युवाओं के दिलों पर राज करने वाली कंपनी OnePlus ने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एप्पल और सैमसंग को पछाड़ने के बाद अब एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप फोन OnePlus 6T के लॉन्च होने के बाद गुरुवार को 'OnePlus 6T मेगा अनबॉक्सिंग' इवेंट का मुंबई में आयोजन किया गया। इस इवेंट में एक साथ 559 लोगों ने OnePlus 6T की अनबॉक्सिंग की और गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

यह खास कीर्तिमानी आयोजन मुंबई के रिचर्डसन एंड क्रुडाज में हुआ। OnePlus 6T के प्रशंसकों को अमेजॉन प्राइम नाउ की एश्योर्ड डिलीवरी के माध्यम से लॉन्चिंग के महज दो दिन में ही उनका पसंदीदा फोन मिला और उन्होंने एक साथ OnePlus 6T की अनबॉक्सिंग की। कीर्तिमान बनाने वाले ये प्रशंसक भारत के उन शुरुआती लोगों में शुमार हो गए, जिन्हें OnePlus 6T को सबसे पहले हाथ में लेकर छूने और अनुभव करने का अवसर मिला। OnePlus का यह रिकॉर्ड इवेंट इस बात का भी संकेत था कि कंपनी सभी को इसी तरह साथ जोड़े रखने में यकीन रखती है।

OnePlus इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, 'OnePlus के जरिए हम यूजर्स को लगातार अलग एक्सपीरियंस देने पर काम कर रहे हैं। यह गिनीज रिकॉर्ड भी इसी प्रयास का हिस्सा है। फोन को अनबॉक्स करने का पल बहुत खास होता है और हमारे नए फ्लैगशिप OnePlus 6T के लिए कम्यूनिटी के सैकड़ों सदस्यों द्वारा एक साथ फोन को अनबॉक्स कर इतिहास बनाते देखना दिल को छू लेने वाला अनुभव है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एडजुडिकेटर ऋषि नाथ ने कहा, 'वनप्लस कम्यूनिटी के सदस्यों के जोश और उत्साह को देखकर मैं चकित था। इस रिकॉर्ड के साथ OnePlus भारत में अपनी लोकप्रियता में और इजाफा करेगा। अपनी भरोसेमंद कम्यूनिटी के साथ OnePlus ने एक और मील का पत्थर पार किया है।'

इस इवेंट में कम्यूनिटी के सदस्यों के साथ ही प्रजेंटर, फिटनेस मॉडल और अभिनेत्री बानी जे तथा गीतकार, रैप कलाकार और संगीतकार ब्रोधा वी भी मौजूद थे। यह इवेंट गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक एडजुडिकेटर ऋषि नाथ की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

मोस्ट फ्यूचरिस्टिक फ्लैगशिप फोन है OnePlus 6T
OnePlus 6T कंपनी का अब तक का मोस्ट फ्यूचरिस्टिक फ्लैगशिप फोन है। इस फोन में स्क्रीन अनलॉक, 6.41—इंच का आॅप्टिक एमोल्ड डिस्प्ले, क्लास—लीडिंग हार्डवेयर और शानदार डिजाइन है जो इसे इंडस्ट्री का सबसे तेज और स्मूद फोन बनाते हैं। इसमें अब तक का सबसे पावरफुल प्लेटफॉर्म क्वेलकॉम स्नेपड्रेगन 845 है और इसमें 8 जीबी तक रैम है। OnePlus 6T के एक नए फीचर स्मार्ट बूस्ट से एप की कोल्ड स्टार्ट स्पीड 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। कैमरे को शानदार बनाते हुए OnePlus 6T में नाइटस्केप दिया गया है जो शहरों में कम रोशनी के माहौल में भी अच्छी तस्वीरें खींच सकता है। आॅक्सीजनओएस की वजह से इसे क्लेरिटी, डायनेमिक रेंज और ऐज डिटेक्शन मिलता है।

Thursday, November 29, 2018

बेल्जियम को कम मौके देने की कोशिश करेंगे : मनप्रीत सिंह

पुरुष हॉकी विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला दो दिसंबर को बेल्जियम से होना है। इस मैच में भारत की रणनीति के बारे में कप्तान मनप्रीत सिंह ने उनकी टीम की कोशिश होगी कि बेल्जियम को कम से कम मौके दें। उन्होंने कहा, ‘हमें अपने खेल में कुछ सुधार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में, हमें गोल करने के कुछ मौके मिले, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए।’

बेल्जियम के खिलाफ छोटी सी भी गलती भारी पड़ेगी : भारतीय कप्तान

मनप्रीत ने कहा, हम मिले मौकों को गोल में बदलने पर काम करेंगे। नहीं तो, दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम के खिलाफ ये गलतियां भारी पड़ेंगी। हमारी कोशिश होगी कि हम अगले मैच में बेल्जियम को कम से कम मौके दें। हमारा फोकस मैच के दौरान मिले मौकों को गोल में बदलने पर होगा।

कोच हरेंद्र सिंह को टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद

भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पेनल्टी कॉर्नर के गोल में बदलने और फील्ड गोल के कारण भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही। हम आगे आने वाले मैचों में भी अपना यह अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे।

इसके बाद पृथ्वी और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। पृथ्वी के आउट होने के बाद पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 169 रन था, तभी पुजारा आउट हो गए। उनकी जगह रहाणे ने क्रीज संभाली।

रहाणे और कोहली चौथे विकेट के लिए 35 रन ही जोड़ पाए थे कि एरॉन हार्डी ने अपनी ही गेंद पर भारतीय कप्तान का कैच लपक लिया। कोहली की जगह आए हनुमा और रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े। हालांकि, 285 के स्कोर पर विहारी आउट हो गए।

इसके बाद रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की और स्कोर को 347 तक पहुंचाया। हालांकि, इसी स्कोर पर हार्डी ने रोहित को शॉर्ट के हाथों कैच कराया। इसी गेंद पर रोहित को भी रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। रोहित ने 40 रन बनाए।

रोहित-रहाणे के पवेलियन लौटने के बाद 11 रन और जुड़े पूरी टीम ऑलआउट हो गई। ये 11 रन ऋषभ पंत ने बनाए। रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव शून्य पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट हार्डी ने लिए। जैक्सन कोलमैन, ल्यूक रोबिन्स, डेनियल फॉलिंस और शॉर्ट ने 1-1 विकेट झटके।

Tuesday, November 27, 2018

के साथ Note 5 Stylus भारत में लॉन्च, इसमें है दो दिन बैकअप देने वाली बैटरी, कीमत 15,999 रुपए

हांगकांग की मोबाइल निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 5 Stylus लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी स्मार्टफोन को XPen के साथ लॉन्च किया है, जोकि दिखने में सैमसंग के S-Pen के जैसा है। इस XPen का इस्तेमाल लिखने में भी किया जा सकेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस कारण अगले दो सालों तक इसे एंड्रॉयड वर्जन का अपडेट मिलता रहेगा

फास्ट चार्जिंग को करता है सपोर्ट : कंपनी ने इस स्मार्टफोन में X-Charge (फास्ट चार्जिंग) को सपोर्ट करने वाली 4,000mAh की बैटरी लगाई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर बैटरी 2 दिन तक का बैकअप प्रदान करेगी। इस स्मार्टफोन में 2GHz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6 इंच की फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला इंफीनिटी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट में अवेलेबल है।

4 दिसम्बर से शुरू होगी बिक्री : स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और ड्युअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का एआई कैमरा दिया गया है। यह एआई ऑटो सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट और ब्यूटी मोड को सपोर्ट करता है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर क्षमता वाला 16 मेगापिक्सल का लो-लाइट सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसका इस्तेमाल करके ऐप्स को भी सिक्योर किया जा सकता है। यह फोन बोर्डोक्स रेड और चारकोल ब्लू कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपए रखी है। यह फोन 4 दिसम्बर से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

हॉन्गकॉन्ग बेस्ड कंपनी इनफिनिक्स ने महज एक साल में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी का फोकस बजट सेगमेंट के लिए ऐसा फोन तैयार करना रहा, जो लुक में बेहतर होने के साथ-साथ शानदार कैमरे और परफॉर्मेंस का पावरपैक भी हो। इसी कड़ी में इनफिनिक्स ने नोट 5 लॉन्च किया, जो ग्लासी बॉडी में आकर्षक दिखाई देता है और गूगल वन प्रोग्राम के तहत स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

4,500mAh की है बैटरी: नए स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह तीन दिन तक यूजर्स का साथ निभा सकती है। हमने इस डिवाइस को कई दिन तक अपनी कसौटी पर परखा और देखा कि अपने कॉम्पिटिटर Xiaomi नोट 5 और Honor 9 लाइट से इनफिनिक्स नोट 5 कितना बेहतर है

फाइनल ओपिनियन : खरीदें या ना खरीदें ?
इनफिनिक्स ने पॉलीकार्बनिक की जगह ग्लासी बॉडी देकर फोन को आकर्षक बनाया है। इसका डिजाइन महंगे स्मार्टफोन जैसा है, जो बजट सेगमेंट के यूजर्स को जरूर लुभाएगा। हालांकि फोन में कुछ फीचर्स जैसे आईकेयर मोड और एफएम की कमी खलती है। इसके अलावा फोन का ऑडियो जैक बॉटम में दिया गया है, जो हेडफोन इस्तेमाल करते समय फोन को पॉकेट में रखने और कॉल आने पर निकालने में डिस्टर्ब करता है। फिलहाल 10 से 15 हजार की रेंज में शाओमी और ऑनर जैसे प्रतिद्वंद्वियों की टक्कर में इनफिनिक्स तगड़ा दावेदार उतारने में सफल रही।

Monday, November 26, 2018

उपराष्ट्रपति ने रखी करतारपुर कॉरिडोर की नींव, PAK पर बरसे कैप्टन अमरिंदर

सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 2019 में मनाई जानी है. लेकिन उससे पहले ही करतारपुर साहिब का मुद्दा भारत-पाकिस्तान की राजनीति में गर्माया हुआ है. पहले पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया और फिर भारत सरकार ने भी करतारपुर कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल मौजूद रहे.

हरसिमरत ने किया इमरान का शुक्रिया

शिलान्यास से पहले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी बनाई हुई SIT के कारण 1984 सिखों के दंगों के आरोपियों को सजा मिली. आज कोर्ट ने दो आरोपियों को सजा सुना दी है, वो दिन दूर नहीं जब सभी आरोपियों को सजा होगी. उन्होंने कहा कि 70 साल में देश में कई प्रधानमंत्री आए और गए लेकिन मोदी जी के आने के बाद ही ये कॉरिडोर बनाने का फैसला किया.

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया भी अदा किया और करतारपुर बॉर्डर के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज गुरु नानक की वजह से दो देश अपनी कड़वाहट भूल कर साथ में आगे आए हैं. मोदी सरकार ने लंगरों से टैक्स लेना बंद किया, 1984 में कत्ल-ए-आम करने वाले आरोपियों को सजा मोदी सरकार ने दिलवाई, गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती, जलियांवाला बाग कांड के 100 साल और गुरु नानक देव की 550 जयंती को मोदी सरकार ने बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि यहां का जो काम 70 साल से रुका हुआ था, अब अगर नितिन गडकरी को मौका मिला है तो वह 70 दिन में ही विकास कर सकते हैं.

चार महीने में बनेगा कॉरिडोर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि जो काम 70 साल से रुका हुआ था, वो अब मुझे करने का मौका मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हम करतारपुर कॉरिडोर को चार लेन के तहत बनाएंगे, हम इस काम को 4-4.5 महीने में ही पूरा कर देंगे. उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के बनने से पंजाब के टूरिज्म को काफी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार हमारे काम में लगातार सहयोग कर रही है.

PAK सेना प्रमुख पर बरसे कैप्टन अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज सिखों की पुरानी मांग को पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इसके लिए शुक्रिया करता हूं. उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पर हम गुरु नानक देव के नाम पर एक बड़ा गेट बनाना चाहती है, हम इसका नाम करतारपुर द्वार रखेंगे.

कैप्टन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा को कहा कि अभी वो मेरे से काफी जूनियर हैं, मैं मुशर्रफ से भी सीनियर हूं. हर फौजी को पता है कि दूसरा फौजी क्या सोच रहा है. हम हमेशा अपने देश की रक्षा करना चाहते हैं, लेकिन तुम्हें ये किसने सिखाया है कि आम लोगों को मार दो. लोग अमृतसर में कीर्तन कर रहे थे, और वहां ग्रेनेड मार दिया गया.

Tuesday, November 13, 2018

बेनज़ीर भुट्टो के गांव की लड़कियों की दिक़्क़तें क्या हैं?

बलूचिस्तान के सर्द पहाड़ों में 'बीबीसी शी' इवेंट के तहत युवा महिलाओं से रुबरू होने के बाद हमने अपने अगले पड़ाव सिंध प्रांत की ओर रुख़ किया. वहां हम लरकाना की महिलाओं के साथ रुबरू होना चाहते थे.

कराची से लगभग साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर स्थित लरकाना को पंजाब के राजनीतिक पटल पर सबसे ताक़तवर शहरों में से एक माना जाता है क्योंकि ये भुट्टो परिवार का पैतृक निवास स्थान है.

शहर से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित गढ़ी ख़ुदा बख़्श गांव से भुट्टो परिवार की क़ब्र वाली ऊंची इमारत नज़र आने लगती है.

इस इमारत के ऊंचे सफ़ेद गुंबद अंधेरे में भी मोतियों से चमकते हैं.

इस गांव में भुट्टो परिवार के लोगों को संतों जैसी प्रतिष्ठा हासिल है और उनकी क़ब्रगाह एक तीर्थस्थल बन चुकी है जहां हर रोज़ दर्जनों लोग आते हैं.

इस गांव से निकलने वाला भुट्टो परिवार एक लंबे समय तक पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज़ रहा है. लेकिन इसके बावजूद इस क्षेत्र में आधारभूत ढांचे की कमी और ग़रीबी साफ़ नज़र आती है.

लरकाना ही नहीं सिंध प्रांत के अंदरूनी हिस्सों में कई जगह कुछ इसी तरह का नज़ारा दिखाई पड़ता है.

इसी इलाक़े ने मुस्लिम दुनिया और पाकिस्तान को उसकी पहली महिला प्रधानमंत्री दी थी.

ऐसे में हमारी रुचि ये जानने में थी कि इस क्षेत्र की लड़कियां कितनी जागरुक हैं.

हमने शहीद ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में युवा महिलाओं से रूबरू होने की योजना बनाई.

हमारे इस आयोजन में तकरीबन पचास युवा महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान इन्होंने समाज में टैबू यानी वर्जित माने-जाने वाले महिला स्वास्थ्य, प्रजनन के अधिकार, और मानसिक सेहत जैसे मुद्दों पर बात की.

सिंध की महिलाओं का साहसी अंदाज़
महिलाओं में मासिक धर्म कुछ इस तरह का मुद्दा है कि शहरों में रहने वाली पढ़ी-लिखी महिलाएं भी इन मुद्दों पर बात करने से हिचकती हैं. लेकिन जब बीबीसी शी के इस इवेंट के दौरान एक युवा छात्रा ने इस मुद्दे को उठाया तो मैं हैरान रह गई.

ये लड़की कहती है कि सिंध प्रांत में हज़ारों महिलाएं चुप्पी के साथ ये सब बर्दाश्त कर रही हैं, वे साफ़ सेनिटरी उत्पाद नहीं खरीद सकती हैं, किसी तरह की समस्या पैदा होने पर वे डॉक्टरी मदद नहीं ले सकती हैं, सिंध प्रांत के अंदरूनी इलाक़ों में वे अपने हारमोनल डिसऑर्डर और स्तन कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में बात करने से भी हिचकती हैं.